Sunday, March 29, 2026

Watch: अचानक गाड़ी से उतरे… ठेले-रेड़ी वालों से की मुलाकात…, अलग अंदाज में दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया

image 20

सब्जी वालों से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Image Source :वीडियो ग्रैब )

Jyotiraditya Scindia Viral Video: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन छोटे व्यापारियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सृजित एवं शुरू की गई कई योजनाओं को जानकारी दी.

Madhya Pradesh News: केंद्रीय नागरिक उड्डयन व स्टील मंत्री लगातार अपने क्षेत्र गुना-ग्वालियर की यात्रा कर रहे हैं. बीजेपी नेता हर दिन क्षेत्र में कई कई कार्यक्रम में शामिल होकर जनता को संबोधित कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव से पहले वे जनता के बीच पहुंच कर उनसे मुलाकात कर रहे हैं. वहीं इसी कड़ी में आज गुना लोकसभा के मुंगावली में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला. 

दरअसल, बीजेपी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया एक कार्यक्रम में जा रहे थे, अचानक व्यस्त सड़क पर अपना काफिला रुकवाकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गाड़ी से बाहर निकल वहां बाजार में अपने सामान को बेचने वाले छोटे दुकानदार जो रेड़ी पर सब्जी, फल व अन्य सामान बेच रहे थे उनसे उन्होंने बात की और उनका हालचाल जाना. साथ ही उनकी दैनिक समस्याओं को सुना. साथ ही उन्होंने फल विक्रेता से उनकी कमाई के बारे में भी पूछा.

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores