Sunday, December 14, 2025

Teonthar News: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सजीव प्रसारण का ग्रामीणों ने किया अवलोकन

त्योंथर – अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान श्रीराम के स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज हमारे राम आ गए हैं। सदियों से जिस क्षण की प्रतीक्षा थी वह क्षण आज आ गया है। अनगिनत लोगों के संघर्ष और बलिदान के बाद आज भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है और इसमें भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। भगवान राम चेतना, ऊर्जा और भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। भगवान राम सदियों से हमारे मन में बसे हुए हैं। आज का दिन दिव्य, भव्य और विकसित भारत बनाने की नीव रखे जाने का दिन है। इस पावन अवसर पर आज हर भारतवासी राम सेवा से राष्ट्र सेवा का संकल्प ले। सबके सहयोग से यह देश निश्चय ही विश्वगुरू बनकर विश्व में स्थापित होगा। मंदिर निर्माण के लिए न्यायपालिका ने निर्णय देकर मार्ग प्रशस्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान राम किसी धर्म विशेष के नहीं हैं। भगवान राम सबके हैं। उनका चरित्र सर्वश्रेष्ठ है। भगवान राम की कथा हमारे आध्यात्मिक चिंतन और सामाजिक जीवन का आधार है। भगवान राम मर्यादा पुरूषोत्तम हैं। भगवान राम आग नहीं ऊर्जा का रुाोत हैं। भगवान राम समस्या नहीं समाधान हैं। हम सब मिलकर भगवान राम के आदर्शों के अनुसार देश का निर्माण करेंगे। भगवान राम ने शबरी के बेर खाए और निशादराज को अपना मित्र बनाया। भगवान राम की चेतना और अलौकिक दृष्टि का प्रभाव सब पर है। ग्राम पंचायत कार्यालय सोहागी में स्थानीय लोगों ने टीवी में प्रसारित भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के संजीव प्रसारण का अवलोकन करते हुए प्रधानमंत्री जी के सरगर्भित विचारों का श्रवण किया। उक्त अवसर पर सचिव मनपूरन शुक्ला, लालता प्रसाद चतुर्वेदी, करुणा शंकर चतुर्वेदी, राकेश द्विवेदी, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अनुपम अनूप

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores