पुत्र ने ही की थी पिता की हत्या, दोस्त की मदद से फंदे पर लटकाया
छतरपुर। करीब एक माह पहले कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत फोरलाइन इलाके में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। पीएम रिपोर्ट में सामने आया था कि संबंधित व्यक्ति की मौत फांसी के कारण नहीं बल्कि सिर में लगी चोट के कारण हुई है, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु की थी। मामले की बारीकी से विवेचना किए जाने पर इस मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक हत्या की वारदात को मृतक के पुत्र ने अंजाम दिया था तथा बाद में अपने एक साथी के साथ मिलकर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अनुपम अनूप
Chattarpur News: फांसी पर लटकी मिली लाश के मामले का पुलिस ने किया खुलासा
- Advertisement -
For You
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12936
Total views : 32843