Friday, December 5, 2025

सेंसेक्स 1628 अंक गिरकर 71,500 पर बंद: निफ्टी भी 460 अंक टूटा; ऑटो-बैंकिंग शेयर फिसले, ईरान और पाकिस्तान के बीच तनाव से बाजार में दबाव

image 133

देश दुनिया के ताजा समाचार के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ; thekhabardar.com

शेयर बाजार में आज यानी 17 जनवरी को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 1628 अंक गिरकर 71,500 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 460 अंक की गिरावट रही। यह 21,571 के लेवल पर बंद हुआ।

हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे:-https://www.facebook.com/thekhabardarnews

आज के कारोबार में ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही। तिमाही नतीजों के बाद HDFC बैंक के शेयर 8% से ज्यादा टूटे हैं। कोटक बैंक भी करीब 4% नीचे बंद हुआ। वहीं टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी में 1% से ज्यादा की गिरावट रही।

image 134

सेंसेक्स को HDFC बैंक ने सबसे ज्यादा गिराया
HDFC बैंक के शेयर आज 137 रुपए या 8.16% की गिरावट के साथ 1,542 रुपए पर बंद हुए। सेंसेक्स को गिराने में इसकी हिस्सेदारी 904 पॉइंट की रही। दरअसल, 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में हर स्टॉक को उसके मार्केट कैप के आधार पर एक वेटेज दिया गया है।

ज्यादा मार्केट कैप वाले शेयरों को इंडेक्स में ज्यादा वेटेज मिलता है। जैसे रिलायंस का सबसे ज्यादा मार्केट कैप है, इसलिए उसका वेटेज 11.95% है। HDFC बैंक का वेटेज 10.38% है। वहीं विप्रो का सबसे कम 0.81% का वेटेज है।

join whatsapp group—-https://chat.whatsapp.com

इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए, बाजार में किसी दिन रिलायंस का शेयर 2% और विप्रो का शेयर 5% गिर जाता है। यहां रिलांयस का शेयर विप्रो के मुकाबले 3% कम गिरा है, तब भी वेटेज के कारण सेंसेक्स को गिराने में रिलायंस का योगदान ज्यादा होगा।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores