कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीता शौर्य की मौत हो गई। चीतों की मॉनिटरिंग कर टीम ने मंगलवार सुबह 11 बजे जब उसे देखा तो वह अचेत और कमजोर दिख रहा था। टीम ने उसे सीपीआर दिया तो उसकी हालत में थोड़ा सुधार आया। लेकिन दोपहर में 3.17 बजे उसने दम तोड़ दिया। अब तक शावक और चीते मिलाकर यह 9वीं मौत है।
सगे भाई गौरव के साथ आया था चीता शौर्य
नामीबिया से लाया गया चीता शौर्य अपने सगे भाई गौरव के साथ आया था। दोनों हमेशा एकसाथ रहते थे, साथ शिकार करते थे। कुछ समय पहने दोनों की अग्नि और वायु चीते से भिड़ंत हुई थी। वे दोनों भी सगे भाई थे। इसमें अग्नि चीता गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बार चीतों को बाड़े में बंद कर दिया था।







Total Users : 12937
Total views : 32844