रीवा. किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 55154 किसानों से 360560 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 787 करोड़ 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को उनके बैंक खाते में अब तक 486 करोड़ 40 लाख 32 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। खरीदी गई धान में से अब तक 298989 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 63022 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी।
अनुपम अनूप
Rewa News: जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक हुई 360560 टन धान की खरीद, धान खरीदी की अंतिम तिथि 19 जनवरी
- Advertisement -
For You
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844