दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सक्रियता को देखते हुए मैंने ये फैसला लिया है। अब नीतीश कुमार का जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का नया अध्यक्ष बनना तय है। इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। दूसरी बार होगा जब पार्टी की कमान नीतीश कुमार के हाथ में होगी।
ललन ने ही नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का नया अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास कर लिया गया। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है। नीतीश दूसरी बार पार्टी के अध्यक्ष बने हैं।
यह जानकारी जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव दसई चौधरी ने दी। उन्होंने बताया- पार्टी के सभी नेताओं की राय थी कि प्रमुख चेहरा होने के नाते 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले नीतीश को संगठन की कमान संभालनी चाहिए।
इसके बाद नीतीश ने कहा कि आप लोगों का आग्रह है तो मैं इसके लिए तैयार हूं। ललन सिंह ने कहा- मैं बहुत समय तक पार्टी अध्यक्ष रह चुका हूं। मुझे चुनाव लड़ना है, पार्टी में दूसरे काम भी करने हैं।
बता दें कि 21 जुलाई 2021 में ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 2 साल का होता है। ललन सिंह अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।








Total Users : 12937
Total views : 32844