जबलपुर मेडिकल कॉलेज में देर रात एक युवक पेट में घुसे चाकू के साथ पहुंचा। डॉक्टरों ने उसके पेट से चाकू निकाला। घायल युवक का नाम विवेक पटेल है। गौर का रहने वाला है। डॉक्टर के मुताबिक विवेक की हालत खतरे से बाहर है। अभी वह एडमिट है।

घायल विवेक पटेल के भाई ने बताया कि देर रात वह घर के बाहर घूम रहा था। पास ही कुछ लोगों का विवाद हो रहा था। विवेक ने उन्हें शोर करने से मना किया तो उन्होंने विवेक के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में विवाद इस कदर बढ़ गया कि अभिषेक गोटियां और उसके तीन साथियों ने विवेक पर हमला कर दिया। इस बीच अभिषेक ने विवेक की हत्या करने के उद्देश्य से पेट में पर चाकू मार दिया। आरोपी हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ विवेक को उसके भाई ने देखा तो उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। कटियाघाट निवासी घायल विवेक के भाई सोनू ने बताया कि बिना किसी बात के ही हमला किया गया है।






Total Users : 12907
Total views : 32092