Friday, December 5, 2025

विदेश मंत्री जयशंकर से मिले पुतिन:PM मोदी को रूस आने का न्योता दिया, कहा- उनसे यूक्रेन जंग के समाधान पर चर्चा करूंगा

विदेश मंत्री जयशंकर से मिले पुतिन

रूस के दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन जंग समेत अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले साल रूस आने का न्योता दिया है।

image 195

पुतिन ने जयशंकर से कहा- हमें अपने दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस में देखकर अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में काफी उथल-पुथल चल रही है इसके बावजूद रूस और भारत के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं। भारत के लोग तेजी से विकास कर रहे हैं। पुतिन ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन जंग की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई बार जानकारी दी है। मैं जानता हूं कि मोदी इस संकट का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं। मैं उनके साथ मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहता हूं। पुतिन ने विदेश मंत्री से कहा- अगले साल आम चुनाव के चलते भारत का कैलेंडर का व्यस्त लग रहा है। हालांकि, कोई भी जीते रूस और भारत के रिश्ते स्थिर रहेंगे।

ये भी पढ़ें… http://Satna News: नगर पालिका मैहर की विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुये सांसद https://thekhabardar.com/satna-news-नगर-पालिका-मैहर-की-विकसि/
http://Satna News: नगर पालिका मैहर की विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुये सांसद https://thekhabardar.com/satna-news-नगर-पालिका-मैहर-की-विकसि/

image 196

ये दूसरी बार है, जब भारत-रूस के बीच एनुअल समिट में PM नरेंद्र मोदी शामिल नहीं हुए। दरअसल, दोनों देशों के बीच हर साल वार्षिक सम्मेलन होता है। इस दौरान एक देश के लीडर दूसरे देश का दौरा करते हैं। समिट का वेन्यू एक बार भारत और एक बार रूस होता है।

रूस-भारत में अब तक 21 एनुअल समिट हो चुकी हैं। आखिरी समिट 2021 में हुई थी, जब पुतिन भारत के दौरे पर आए थे। 2022 में यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद PM मोदी रूस के दौरे पर नहीं गए। इसके बाद इस साल सितंबर में रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी G20 के लिए भारत नहीं आए थे।

The khabardar Page
https://www.facebook.com/thekhabardarnews?mibextid=ZbWKwL

The khabardar YouTube
https://www.youtube.com/@TheKhabardarNews

TKN originals youtube channel
https://youtube.com/@tknoriginals?si=5U2wWggrhdlAdwhw

The khabardar instgram
https://instagram.com/thekhabardarnews?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

WhatsApp Image 2023 12 25 at 20.11.54 7f4c67f5
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores