Friday, December 5, 2025

बॉडीगार्ड-गनमैन लेकर चलता था फर्जी फूड अफसर:12वीं पास अधिकारी ने बेटे को बनाया सेक्रेटरी, व्यापारी बोलते थे नटवर लाल

बॉडीगार्ड-गनमैन लेकर चलता था फर्जी फूड अफसर

जबलपुर में पकड़ाया खाद्य विभाग का फर्जी अधिकारी उत्तम सिंह 12वीं पास है। उसने बेटे को अपना सेक्रेटरी बना रखा था। कहीं भी छापा मारने के लिए वह लाव-लश्कर के साथ जाता था। वह हमेशा लग्जरी कार से बॉडीगार्ड, गनमैन, सेक्रेटरी समेत अन्य दो-तीन लोगों के साथ चलता था।

image 84

जबलपुर में थाना प्रभारी को रांझी व्यापारी संघ की ओर से शिकायत की गई थी।

शुक्रवार रात रांझी क्षेत्र स्थित दीपक साहू की नमकीन की दुकान पर उत्तम सिंह पहुंचा। उसके साथ गनमैन समेत तीन अन्य लोग भी थे। दुकान पर दीपक साहू के पिता थे। उसने खुद को खाद्य विभाग का अधिकारी बताया। कहा, ‘तुम्हारे यहां महंगे दाम में नमकीन बिक रही है। मेरी कलेक्टर तक से सीधी बात होती है। तुम जेल जाओगे।’

ये भी पढें: http://The Khabardar News: CM मोहन यादव के 10 भरोसेमंद अफसरों को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, संभागों की समीक्षा कर सौंपेंगे रिपोर्ट
http://दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में नव-दिवसीय राम कथा का हुआ शुभारंभ वृंदावन धाम की प्रतिष्ठित कथा वाचक साध्वी वैदेही जी करेंगी वाचन https://thekhabardar.com/दक्षिण-मुखी-हनुमान-मंदिर/

शुक्रवार रात रांझी क्षेत्र स्थित दीपक साहू की नमकीन की दुकान पर उत्तम सिंह पहुंचा। उसके साथ गनमैन समेत तीन अन्य लोग भी थे। दुकान पर दीपक साहू के पिता थे। उसने खुद को खाद्य विभाग का अधिकारी बताया। कहा, ‘तुम्हारे यहां महंगे दाम में नमकीन बिक रही है। मेरी कलेक्टर तक से सीधी बात होती है। तुम जेल जाओगे।’

दुकान संचालक ने आसपास के दुकानदारों को भी इकट्‌ठा कर लिया। बेटे दीपक को भी कॉल कर दिया। थोड़ी देर बाद दीपक पहुंचा। अन्य दुकानदारों को शक हुआ, तो सभी को बैठा लिया। पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आरोपियों को थाने ले गई। पूछताछ में खुलासा हो गया। पता चला कि वह लंबे समय से गैंग के साथ आसपास के क्षेत्रों में खाद्य विभाग का फर्जी अफसर बनकर घूम रहा था।

आरोपी उत्तम सिंह निवासी खमरिया थाना क्षेत्र के घाना का रहने वाला है। उसके साथ तीन अन्य लोग भी पकड़े गए हैं। इनमें ब्रजेश दुबे (गनमैन और बर्खास्त पुलिसकर्मी), बेटा सार्थक सिंह (सेक्रेटरी), अविनाश कांबले (ड्राइवर) हैं। उनके पास से कार और बंदूक भी बरामद की गई है

image 85

आरोपी उत्तम सिंह के पास से लेटर पैड भी मिला है।

watch this video: https://www.facebook.com/thekhabardarnews/posts/pfbid0KvqbFogQj7NP6ibCdiWCwNwxhk8rtbHmegxUKVNrxjkX4ALrWMKtWB5go7ZhEgdbl

कलेक्टर को व्यापारी की शिकायत लिखा लेटर मिला

उत्तम सिंह बहुत शातिर है। उसने गैंग में चुनिंदा लोगों को शामिल किया था। बेटे सार्थक सिंह को सेक्रेटरी बनाया था। पुलिस से बर्खास्त कॉन्स्टेबल ब्रजेश दुबे को गनमैन और अविनाश काम्बले को ड्राइवर बना रखा था।

उसके पास से लेटर पैड भी मिला है। इस पर अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति लिखा है। यह लेटर जबलपुर कलेक्टर को प्रेषित है। इसमें लिखा था कि देवी इंदौर स्वीट्स, रांझी वालों के द्वारा पनीर 400 रुपए प्रति किलो बेचा जाता है। जो कि उपभोक्ताओं के अनुसार 320, 340, 360 रुपए प्रति किलो तक है। व्यापारियों को समझाया गया है कि उपभोक्ताओं को उचित रेट पर ही समान बेचें।

बेटा पढ़ा-लिखा, अफसरों की तरह करता था बात

image 86

join WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/Kf1mvfC5bVA8kV1CZlD79e

WhatsApp Image 2023 12 23 at 16.04.45 110c4bb2
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores