Monday, March 31, 2025

2000 करोड़ का कर्ज लेगी डॉ. मोहन सरकार:लाड़ली बहना समेत अन्य योजनाओं के लिए पड़ी जरूरत; पहले ही बजट से ज्यादा है कर्ज

image 35

प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार बाजार से पहली बार दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। कर्ज की ये राशि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना समेत अन्य योजनाओं पर खर्च की जाएगी। यह कर्ज 26 दिसंबर को आरबीआई के माध्यम से लेने के लिए बिडिंग होगी और 27 दिसंबर को सरकार को यह पैसा मिलेगा। बता दें, मप्र पर बजट से ज्यादा कर्ज पहले से है।

एक माह के भीतर राज्य सरकार द्वारा लिया जाने वाला दो हजार करोड़ रुपए का यह दूसरा कर्ज है। विधानसभा चुनाव परिणामों का ऐलान होने के पहले 28 नवंबर को 2 हजार करोड़ का कर्ज लिया गया था। इस साल जनवरी से अब तक 39,500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा चुका है।

image 36

अकेले 1600 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में जाएंगे
वित्त विभाग के नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजर्व बैंक के माध्यम से नई सरकार में पहला कर्ज लिया जाएगा। दो हजार करोड़ रुपए का यह कर्ज 16 साल के लिए लिया जा रहा है, जिसकी अदायगी 26 दिसंबर 2039 तक करना है।

विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के चुनावी मुद्दा बनाए जाने के चलते राज्य सरकार ने नवंबर महीने में शुरुआत में कर्ज नहीं लिया था, लेकिन काउंटिंग के पांच दिन पहले 28 नवंबर को दो हजार करोड़ का कर्ज सरकार को लेना पड़ा था। बताया जाता है कि अकेले 1600 करोड़ रुपए लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1.31 करोड़ बहनों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। तत्कालीन शिवराज सरकार ने इसके लिए 10 तारीख तय कर रखी थी। नई सरकार ने अभी इस तारीख में बदलाव नहीं किया है।

Watch this video: https://www.facebook.com/thekhabardarnews/posts/pfbid0EHyJDWqebaFNkWQfZyVWXNdfyfDC3NyT6p4SDgu7yWhXMhvysa7va637JYokT2Pbl
ये भी पढें: संकल्प पत्र बीजेपी का, याद रखेगी कांग्रेस:चार दिनी सत्र में महिलाओं, युवाओं, किसानों के वायदे पर बीजेपी को घेरता रहा विपक्ष
http://MP में खर्च के लिए वित्त विभाग की अनुमति जरूरी:तीर्थ दर्शन से लेकर 38 विभागों की अलग-अलग योजनाएं दायरे में

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदभार संभालने के बाद अफसरों को पहली ही मीटिंग में भाजपा के संकल्प पत्र को पूरा करने का टारगेट दिया है। अफसरों के सामने चुनौती यह है कि संकल्प पत्र में शामिल फ्रीबीज स्कीम को लागू किया जाता है तो 16 हजार करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा। जबकि प्रदेश के सरकारी खजाने की हालत ऐसी है कि सरकार को कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है

The khabardar Page: https://www.facebook.com/thekhabardarnews?mibextid=ZbWKwL
The khabardar YouTube: https://www.youtube.com/@TheKhabardarNews
TKN originals youtube channel: https://youtube.com/@tknoriginals?si=5U2wWggrhdlAdwhw
The khabardar instgram: https://instagram.com/thekhabardarnews?igshid=MzRlODBiNWFlZA==


- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores
18°C