Friday, December 5, 2025

हिमाचल के सोलन में बादल फटा, 7 मरे, 3 लापता:शिमला में लैंडस्लाइड, मंदिर में दबे 30 श्रद्धालु; देहरादून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग ढही

हिमाचल में पिछले 55 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। सोलन के जादोन गांव में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। दो घर बह गए। जिसमें सात की मौत हो गई वहीं तीन लापता हैं।

पिछले दो दिनों में 30 से ज्यादा घर पूरी तरह और 180 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए है। इस दौरान लगभग 140 गौशालाएं, दुकानें व घाट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

शिमला SP संजीव गांधी ने बताया कि, शिव बावड़ी मंदिर में सुबह 7.30 बजे लैंडस्लाइड हो गया। इससे मंदिर में 20 से 25 लोगों के दबे होने की आशंका है।

मंडी जिले की बल्ह घाटी में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। ब्यास नदी उफान पर है। अधिकारियों के मुताबिक कई पर्यटक फंसे हुए हैं।

उधर उत्तराखंड के मालदेवता में लगातार बारिश के बीच देहरादून डिफेंस कॉलेज की इमारत ढह गई।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। हिमाचल के सोलन में सोमवार को बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई। जादोन गांव में देर रात हुई इस घटना में दो घर बह गए, जिसमें 3 लोगों के लापता होने की खबर है।

इसके अलावा शिमला के बालूगंज में सोमवार सुबह 7:30 बजे लैंडस्लाइड हुई। यहां पहाड़ का मलबा शिव बावड़ी मंदिर पर जा गिरा। इस दौरान मंदिर में पूजा कर रहे 25 से 30 श्रद्धालु मलबे में दब गए।

शिमला SP संजीव गांधी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया- शिव बावड़ी मंदिर में कई लोग फंसे हुए हैं। लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आसपास की बिल्डिंग को भी खाली कराया गया है। इनके भी गिरने का खतरा है।

उधर उत्तराखंड के मालदेवता में लगातार बारिश के बीच देहरादून डिफेंस कॉलेज बिल्डिंग पूरी तरह ढह गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बिल्डिंग 100 साल पुरानी बताई जा रही है।

ब्यास नदी उफान पर, कई पर्यटक फंसे
हिमाचल के मंडी जिले की बल्ह घाटी में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। ब्यास नदी उफान पर है। अधिकारियों के मुताबिक कई पर्यटक फंसे हुए हैं।
प्रशासन के मुताबिक, राज्य में पिछले दो दिनों में 30 से ज्यादा घर पूरी तरह और 180 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए है। इस दौरान लगभग 140 गौशालाएं, दुकानें व घाट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद
उत्तराखंड में भी पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। यहां मंदाकिनी समेत कई नदियां उफान पर हैं। प्रशासन के मुताबिक, मंदाकिनी नदी में बाढ़ की वजह से सड़क बह गई। इसकी वजह से चमोली जिले में बांसबाड़ा गांव के पास रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद हो गया।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores