Monday, March 31, 2025

स्वतंत्रता: हर भारतीय के लिए गर्व और आत्मनिर्भरता का प्रतीक | Freedom: A Symbol of Pride and Self-Reliance for Every Indian

स्वतंत्रता – एक शब्द जो हर भारतीय के हृदय में गर्व और स्वाभिमान जगाता है। यह वीरों का गौरव है, जो अपनी जान की बाजी लगाकर भी रोटी के बदले अपना आत्मसम्मान नहीं बेचते। यह उनका गौरव है, जिन्हें संकटों से कोई डर नहीं लगता, तूफानों में जिनकी मशाल और भी तेज जल उठती है।

स्वतंत्रता उनका गौरव है जिनके लिए सुखों का भोग कोई मायने नहीं रखता, जो स्वतंत्रता के वियोग को सहन कर सकते हैं। वो वीर जो धन-दौलत छोड़कर वीरानों और सहराओं में चले जाते हैं, क्या वे दरी-गुफायों में ज्योति नहीं जलाते?

स्वतंत्रता उमंगों की तरंग है, नर में गौरव की ज्वाला है। यह रूह की ग्रीवा में अनमोल विजय की माला है। स्वतंत्र भाव नर का अदम्य है, वह जो चाहे कर सकता है। शासन की कोई बिसात नहीं, वह विधि की लिपि पर पैर रख सकता है।

स्वतंत्रता सोचने का हक है, जैसे भी मन की धार चले। यह प्रेम की सत्ता है, जिस ओर हृदय का प्यार चले। बोलने का हक है, जो कुछ दिमाग में आता हो। यह चलने की आजादी है, जिस ओर हृदय ले जाता हो।

नबी-नेताओं के फरमान जो राहों में टंगे हुए हैं, अवतार और ये पैगम्बर जो पहरे पर लगे हुए हैं, ये महज मील के पत्थर हैं, इन्हें पन्थ का अंत मत मानो। जिंदगी माप की चीज नहीं, इसे अगम, अनंत मानो।

जिंदगी वहीं तक नहीं जहाँ ध्वजा फहराता है। किसी को नहीं मालूम अनागत नर की दुविधाएँ। जो कहता है कि सारा जीवन नप चुका है, वह दासता का प्रचारक है, नर के विवेक का शत्रु, मनुज की मेधा का संहारक है।

स्वतंत्रता है जीवन का सार, गौरव का प्रतीक। यह भावना हमें प्रेरित करती है, मजबूत बनाती है, और जीवन को सार्थक बनाती है।

Written by: #JournalistVijay

The True Meaning of Freedom: Beyond Rule, Beyond Tradition
क्या है स्वतंत्रता? विचारों की स्वतंत्रता, जीवन जीने की आज़ादी
What is Freedom? Freedom of Thought, Freedom to Live Life
विचारों की स्वतंत्रता
जीवन जीने की आज़ादी
Jeevan Jeene Ki Azadi
स्वतंत्रता का सच्चा अर्थ
स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता
स्वतंत्रता और जिम्मेदारी
स्वतंत्रता के लिए संघर्ष
Building an Independent India
Struggle for Freedom
Struggle for Freedom in India
Freedom and the Future of India

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores
18°C