Sunday, March 29, 2026

सोते समय दो सगी बहनों को सर्प ने डसा:बाहर निकलते समय नाग को पिता ने मार डाला, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दोनों बच्चियों की मौत

रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत मनिकवार चौकी के समीपी ग्राम देवतहा में दो सगी बहनों की मौत से मातम पसर गया है। परिजनों का कहना है कि पूरा परिवार रात में एक कमरे में सो रहा था। तभी घर में घुसे सर्प ने घूम घूमकर पांच बहनों में दो को डस दिया। इसके बाद सर्प घर के बाहर जा रहा था। इसी बीच पिता की नींद खुल गई। वह नित्यक्रिया के लिए बाहर निकले तो सर्प दिख गया।

उनको लगा कि कहीं किसी को काट न दे। ऐसे में लाठी से पीट पीटरकर मार डाले। अंदर आए तो एक बच्ची के पैर से खून निकल रहा था। उसकी झाड़ फूंक कराए तो दूसरे की हालत बिगड़ गई। ऐसे में निजी वाहन से संजय गांधी अस्पताल पहुंचाए। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसजीएमएच चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत लाश परिजनों को सौंप दिया है।

जमीन में सोते समय वारदात
मनिकवार चौकी प्रभारी रामनरेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2 बजे के आसपास देवतहा निवासी रूपेश साकेत परिवार के साथ घर के अंदर जमीन पर सो रहे थे। इसी बीच काला नाग प्रवेश किया। सर्प ने धरती में सोते समय मलवा साकेत 6 वर्ष और सोना साकेत 4 वर्ष को डस दिया, लेकिन बच्चियों को कोई जानकारी नहीं हुई। न ही माता-पिता जान पाए।

समय में नहीं मिली एंबुलेंस
मृतक बच्चियों के बड़े पिता गोरेलाल साकेत ने बताया कि रात में सर्प को मारने के बाद छोटा भाई रूपेश साकेत घर के अंदर बिस्तर को देखने गया। तब पिता ने देखा कि सोना साकेत के पैर से खून बह रहा है। सर्प काटने की आशंका पर गांव में झाड़ फूंक कराई। पर सुधार नहीं हुआ। इसी बीच दूसरी बच्ची मलवा साकेत के मुंह से झाग निकलने लगा। 108 एंबुलेंस बुलाई पर समय में नहीं मिली। निजी वाहन से पहुंचने में देर हो गई। चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया है।

व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ मध्यप्रदेश की खबरों के लिए 👇 👇 https://chat.whatsapp.com/H5uxNrV3hgd68OTg5GG4O4

व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ The Khabardar News की खबरों के लिए https://chat.whatsapp.com/HtoHqNRpTf89mrmVXEgTtb

व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ Vindhya Pradesh की खबरों के लिए 👇 👇 https://chat.whatsapp.com/IVUnVZmIVYV82D5yRMp3HL

व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ Rewa की खबरों के लिए 👇 👇 https://chat.whatsapp.com/BahdL5vpDY70jYDolpnXOy

व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ Jabalpur की खबरों के लिए 👇 👇 https://chat.whatsapp.com/B57u86dw4JlGmq4ogaGetX

व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ Vidisha की खबरों के लिए 👇 👇 https://chat.whatsapp.com/BoTYCx2RAdn1IrjiRrmsgt

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores