Friday, December 5, 2025

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का कैंपेन एंथम रिलीज:24 भाषाओं में जारी किया गया ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना कैंपेन एंथम मंगलवार (20 फरवरी) को जारी किया गया। दिल्ली के भारत मंडपम में हुई पार्टी की नेशनल काउंसिल मीटिंग में ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ कैंपेन का गीत लॉन्च किया गया।

IMG 20240217 WA0010
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का कैंपेन एंथम रिलीज:

भाजपा का यह कैंपेन देश के समावेशी विकास पर फोकस है। इसमें अलग-अलग सेक्टर, क्षेत्र और सोसाइटी के समावेशी विकास का जिक्र किया गया है। इस कैंपेन का गीत 24 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है।

किसानों-महिलाओं के लिए लाई गई योजनाओं का जिक्र
भाजपा का मानना है कि मोदी सरकार ने देश से गरीबी मिटाई है और देश के ग्लोबल स्टेटस को बढ़ाया है। कैंपेन सरकार के इन दो कामों पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ कैंपेन जनवरी 2024 में लॉन्च किया था। पार्टी अब इस कैंपेन को डिजिटली शेयर करने पर ध्यान दे रही है।

भाजपा के इस कैंपेन में किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए मोदी की योजनाओं और देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंशियल ग्रोथ का भी ज्रिक है। इसके साथ ही भाजपा इस कैंपेन के जरिए चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी और राम मंदिर के निर्माण की याद भी ताजा करना चाह रही है।

इसके अलावा पार्टी ने ekbaarphirsemodisarkar.bjp.orghttp://ekbaarphirsemodisarkar.bjp.org वेबसाइट भी लॉन्च की है। इसमें 30 लाख से ज्यादा लोग मोदी सरकार को फिर से चुनने की शपथ ले चुके हैं।

दलितों के बीच राम मंदिर का जिक्र कम करेगी भाजपा:केंद्रीय योजनाओं पर रखेगी फोकस; चुनाव के लिए अलग-अलग वर्गों के हिसाब से बनाई रणनीति

लोकसभा चुनाव 2024 के अभियान का खाका तैयार कर रही भाजपा दलित समुदाय के बीच राम मंदिर से ज्यादा मोदी सरकार की योजनाओं पर फोकस रखेगी। चुनाव अभियान के डिजाइन पर आखिरी मुहर लगाने के लिए शनिवार को भाजपा मुख्यालय में बैठक होनी है। फिर रविवार, यानी 25 फरवरी से 100 दिन का जनसंपर्क अभियान शुरू होगा

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores