Saturday, December 6, 2025

लापरवाह चालक ने मां-बेटे को रौंदा, गंभीर:रीवा में स्कूल बस देख मां पहुंची बेटे को उतारने, वाहन के आगे से की रोड क्रॉस, सिर में चढ़ा पहिया

रीवा जिले के सिविल लाइन थाना अंतर्गत जेपी मोड से 100 मीटर अंदर स्कूल बस ने मां-बेटे को रौंद दिया। दुर्घटना देख आसपास के लोग दौड़े। जिन्होंने बारिश के बीच मां व बेटे को सड़क के किराने लाए। इसके बाद स्कूल प्रबंधन को हादसे की सूचना दी गई। कहा गया कि आपके स्कूल के बच्चे को आपके ही बस का चालक कुचल दिया है। मां व बेटे दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

समय रहते उपचार नहीं मिला तो मौत हो जाएगी। बड़ी वारदात की जानकारी पर गुरुकुल स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंचा। सहमित बनी कि मां-बेटे का निजी हॉस्पिटल में इलाज होगा। हालांकि उपचार शुरू भी हुआ। जहां चिकित्सकों ने मां व बेटे का ब्रेन डैमेज बताया है। चिकित्सकों ने सर्जरी के लिए लाखों रुपए की डिमांड की है। चर्चा है कि स्कूल प्रबंधन से सामाजिक संगठनों की चर्चा चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक 3 अगस्त की दोपहर शुभ उर्फ अनमोल दुबे पुत्र पुष्पेन्द्र दुबे 5 वर्ष निवासी झिरिया हाल जेपी मोड थाना सिविल लाइन में किराये के मकान में रहते है। घटना दिनांक को बच्चा गुरुकुल स्कूल से लौट रहा है। मां रोड क्रॉस कर बच्चे को बस से उतारने गई। बच्चा बस से उतरकर मां का हाथ पकड़ लिया। दोनों सड़क क्रॉस करने लगे। इसी बीच बस का चालक रफ्तार बड़ा दिया।

जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। साथ ही बस का पहिया दोनों के सिर में चढ़ गया। हादसे में बेटा शुभ दुबे और मां ज्योति दुबे के सिर, हाथ, पैर, मुंह आदि जगहों पर चोट आई है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनको निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। परिजनों का कहना है बच्चों का पिता पुष्पेन्द्र दुबे कैंसर पीड़ित है। गरीब परिवार के पास इलाज का पैसा नहीं है। सामाजिक संगठन व स्कूल प्रबंधन की मदद से उपचार चल रहा है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores