Friday, December 5, 2025

राहुल 6 महीने बाद आज संसद में बोलेंगे:मणिपुर हिंसा की जांच 42 SIT करेंगी; गहलोत बोले- मोदीजी सिर्फ हिंदुओं के प्रधानमंत्री

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर राहुल गांधी से जुड़ी रही। सांसदी बहाल होने के बाद वे पार्लियामेंट पहुंचे। एक खबर राजस्थान के CM अशोक गहलोत के बयान की रही। राहुल गांधी आज पार्लियामेंट में किस मुद्दे पर बोलने वाले हैं और गहलोत ने क्या कहा, हम ये भी बताएंगे…।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. मणिपुर इंडिजिनियस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के नेता गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। वे 5 मांगे रखेंगे, जिनमें अलग राज्य की मांग भी शामिल है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखेंगे। आज से 10 अगस्त तक इस पर बहस होनी है। विपक्ष चाहता है कि मणिपुर मामले पर प्रधानमंत्री संसद में बयान दें इसलिए कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। आज कांग्रेस की ओर से सबसे पहले राहुल गांधी प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को जवाब देंगे।

ये खबर अहम क्यों है: राहुल 6 महीने बाद संसद में बोलने जा रहे हैं। इससे पहले 7 फरवरी को उन्होंने लोकसभा में स्पीच दी थी। 23 मार्च को दो साल की सजा मिलने के बाद उनकी सांसदी चली गई। सदस्यता बहाल होने के 137 दिन बाद वे सोमवार को संसद भवन पहुंचे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. दिल्ली सर्विसेज बिल राज्यसभा में पास; केजरीवाल ने कहा- आप लोगों के अधिकार छीन रहे
केंद्र सरकार की तरफ से पेश किया गया दिल्ली सर्विसेज बिल 132 वोटों के साथ राज्यसभा में पास हो गया। विरोध में 102 वोट ही पड़े। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये बिल दिल्ली की सुरक्षा के लिए लाया गया है। वहीं CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपको लोगों के लिए काम करने की शक्ति दी गई है, उनके अधिकार छीनने की नहीं।

ये खबर अहम क्यों है: राष्ट्रपति से मंजूरी के बाद ये बिल कानून बन जाएगा। जिसके बाद राजधानी में अफसरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग पर LG का फैसला अंतिम माना जाएगा। 11 मई 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने ये अधिकार दिल्ली सरकार को दिया थाष लेकिन 19 मई को केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर फैसले को बदल दिया। दिल्ली सर्विस बिल इसी अध्यादेश की जगह लेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि मणिपुर में हिंसा से जुड़े मामलों की जांच 42 स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) करेंगी। इन केसेज को अभी तक CBI को ट्रांसफर नहीं किया गया है। SIT के काम की निगरानी DIG रैंक के अफसर करेंगे। ये अफसर मणिपुर के बाहर के होंगे। अदालत ने राहत और पुनर्वास का काम देखने के लिए हाईकोर्ट की 3 महिला जजों की कमेटी भी बनाई है।

ये खबर अहम क्यों है: हर 6 SIT की निगरानी DIG रैंक का एक अफसर करेगा। इस तरह 42 SIT के लिए 7 अफसर तैनात होंगे। सुप्रीम कोर्ट की बेंच मणिपुर हिंसा से जुड़ी 10 याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। अदालत ने कहा है कि ऐसी कोशिशें की जानी चाहिए, जिससे राज्य के लोगों में विश्वास और कानून के शासन में भरोसा लौट सके।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. CM गहलोत बोले- मोदी जी मैं आपसे बड़ा फकीर हूं; आप सिर्फ हिंदुओं के प्रधानमंत्री
राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने PM मोदी को हिंदुओं का प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने कहा- मोदी जी, मैं आपसे बड़ा फकीर हूं। PM का देश में बोलने, चलने में जो व्यवहार है, वो ऐसा है जैसे वो एक पार्टी के ही प्रधानमंत्री हैं, जैसे वो सिर्फ हिंदुओं के ही प्रधानमंत्री हैं।

ये खबर अहम क्यों है: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं PM मोदी अब तक 7 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। 27 जुलाई को मोदी राजस्थान के सीकर पहुंचे थे। इस प्रोग्राम में गहलोत को भी जाना था, पर वे नहीं गए। PM मोदी ने राजस्थान के 28 भाजपा सांसदों को आज दिल्ली बुलाया है। इनमें 24 सांसद लोकसभा और 4 राज्यसभा के हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. हरियाणा के नूंह में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की रोक; गुरुग्राम में धारा 144 हटाई गई

नूंह में प्रशासन ने रविवार को सहारा होटल गिरा दिया। आरोप है कि 31 जुलाई को हिंसा के दिन इस होटल से पत्थरबाजी की गई थी।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद राज्य सरकार के बुलडोजर एक्शन पर रोक लगा दी है। नूंह हिंसा के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई में 753 से ज्यादा घर-दुकान, शोरूम, झुग्गियां और होटल गिराए जा चुके हैं। प्रशासन ने इन्हें अवैध बताते हुए कहा कि इनमें रहने वाले 31 जुलाई की हिंसा में शामिल थे। वहीं गुरुग्राम में धारा 144 हटा दी गई है।

ये खबर अहम क्यों है: हाईकोर्ट ने सरकार की डिमोलिशन ड्राइव का स्वत: सज्ञान लिया था। नूंह में अब तक प्रशासन ने 37 जगहों पर कार्रवाई कर 57.5 एकड़ जमीन खाली कराई है। इनमें 162 स्थायी और 591 अस्थायी निर्माण गिराए दिए गए। नूंह में कर्फ्यू में ढील बढ़ने लगी है। प्रशासन ने सरकारी ऑफिस, बैंक और ATM खुलने की छूट दे दी है। हालांकि, बैंक और ATM सुबह 11 बजे से 3 बजे तक ही खुलेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. ASI टीम ने कहा- ज्ञानवापी सर्वे की गोपनीयता बनाए रखें; मुस्लिम पक्ष ने सौंपी तहखानों की चाबियां
ज्ञानवापी में सर्वे टीम से जुड़े लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से सख्ती की मांग की और कहा कि इसकी गोपनीयता बनाए रखें। मुस्लिम पक्ष ने ASI को ज्ञानवापी तहखानों समेत सभी चाबियां सौंप दी हैं। आज परिसर में व्यास जी के तहखाना के साथ गुंबद का सर्वे होगा।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores