रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले भाई ने अपनी उस बहन को खो दिया, जिसे वह सबसे ज्यादा चाहता था। बहन की जब शादी हुई तो भाई ने कन्यादान किया। बहन ने जो बोला भाई ने उसे वो दिया। पर शायद उसे यह पता नही था कि अब उसकी बहन कभी भी उसे राखी नही बांध पाएगी, क्योंकि दहेज के दानवों ने उसकी बलि ले ली है। घटना कटंगी की है जहां एक नवविवाहिता की मौत हो गई, इतना ही नही गर्भ में पल रहें बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। युवती के परिवार वालों का आरोप है कि दहेज के लिए उसे इतना मारा कि उसकी मौत हो गई।
तिलहरी में रहने वाले दिनेश मौर्य ने डेढ़ साल पहले अपनी बहन रंजना की कटंगी में राजेश से शादी करवाई थी। अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी जितना हो सका वो दिया। पर ससुराल वालों की हमेशा डिमांड रही कि और दहेज अपने घर से लेकर आओ। करीब चार दिन पहले गर्भवती रंजना के साथ फिर से पति और ससुराल वालों ने मारपीट की। जानकारी जब दिनेश को लगी तो वह कटंगी पहुंचा और रंजना को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले आया। इलाज के दौरान पहले गर्भ में पल रहें बच्चे की मौत हो गई, और फिर रंजना की। नवविवाहिता के परिवार वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग के चलते इतना प्रताड़ित किया कि, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतिका के भाई दिनेश मौर्या ने बताया कि, बहन रंजना की शादी कटंगी में हुई थी। शादी के बाद से लगातार ससुराल पक्ष के लोग उस पर दहेज लाने के लिए दबाव बना रहे थे। रंजना ने जब इसका विरोध किया तो पति सहित सास,ननंद और अन्य लोग मारपीट करने लगें। इसी बीच रंजना गर्भवती हो गई। ससुराल वालों ने रंजना से कहा कि पहले मायके से इलाज के लिए पैसे लेकर आ तभी इलाज होगा। रंजना मौर्या ने जब अपने पिता के पास पैसे ना होने की बात ससुराल के लोगों से की, तो इस पर वे क्रोधित हो गए और उसके साथ जमकर मारपीट करनी शुरू कर दी। रंजना की मौत के बाद परिजनों ने कटंगी थाने में राजेश और उसके परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है।
व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ मध्यप्रदेश की खबरों के लिए 👇 👇 https://chat.whatsapp.com/H5uxNrV3hgd68OTg5GG4O4
व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ The Khabardar News की खबरों के लिए https://chat.whatsapp.com/HtoHqNRpTf89mrmVXEgTtb
व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ Vindhya Pradesh की खबरों के लिए 👇 👇 https://chat.whatsapp.com/IVUnVZmIVYV82D5yRMp3HL
व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ Rewa की खबरों के लिए 👇 👇 https://chat.whatsapp.com/BahdL5vpDY70jYDolpnXOy
व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ Jabalpur की खबरों के लिए 👇 👇 https://chat.whatsapp.com/B57u86dw4JlGmq4ogaGetX
व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ Vidisha की खबरों के लिए 👇 👇 https://chat.whatsapp.com/BoTYCx2RAdn1IrjiRrmsgt







Total Users : 12937
Total views : 32844