Sunday, March 29, 2026

युवती की किसी से हुई सगाई तो एकतरफा प्‍यार में पागल युवक बना हत्यारा

धार. मध्य प्रदेश के धार इलाके से रोंगटे खड़े होने वाली खबर आज सामने आई है। इस केस में एक एकतरफा आशिक़ ने एक युवती जिससे वो प्यार करता था उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।  इसके पीछे का कारण? क्यूंकि उस युवती की सगाई किसी और लड़के से हो गयी थी।  हत्या के बाद युवक ने शहर छोड़ कर भागने की कोशिश की पर पुलिस ने उसको घेर लिया। ऐसा होते ही उसने खुली फायरिंग शुरू कर दी।  इसी के चलते वो घायल होगया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। धार के जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।  इसके बाद उससे आगे की पूछताछ कर जेल भेज दिया जाएगा।

image 54
एकतरफा प्यार में पागल आरोपी

पुलिस द्वारा इस मामले पर खुलासा किया गया है।  यह पूरा मामला एकतरफा प्यार का है जिसके चलते युवक ने युवती को दिन – दहाड़े गोली मार दी. ये घटना वसंत विहार कॉलोनी में 26 अप्रैल को दोपहर वक़्त घटी थी। दोपहर के वक़्त जिस समय सब अपने घरों में थे उसी वक़्त युवती को चौराहे के बीचो बीच गोली मार कर हत्या कर दी।  गोली की आवाज़ सुनते ही लोग अपने घरों से बहार भाग कर आये और सड़क के बीच खून में सनी युवती को देख कर दंग रह गए। तुरंत ही पुलिस और एम्बुलेंस को कॉल किया गया पर तब तक देर हो चुकी थी। 

कॉल करने के कुछ समय उपरान्त ही पुलिस वहां आगयी और मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।  इन्ही सब के बीच केस के कई खुलासे होरे है।  ये भी बताया  जारा है की, घटना के वक़्त चौराहे पर दो लड़किया स्कूटी पर सवार थी, जिनमे से एक की गोली मार कर हत्या हो गयी।  इसी घटना की दूसरी लड़की अब भी फरार है। 

युवती के हत्या केस में एस पी  का क्या कहना है?

एसपी मनोज कुमार सिंह से इंटरव्यू के चलते ये जानकारी प्राप्त हुई है की आरोपी का नाम दीपक राठौर है।  बताया जारा है की वह एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था, इसी के चलते दोनों कई परिवार में खूब वाद विवाद हुआ।  बात बढ़ते बढ़ते कोर्ट तक भी पहुंच गयी।  इसी बीच लड़की की सगाई किसी और लड़के से होगयी, जो आरोपी दीपक को हज़म न हुआ।  और नाराज़गी के चलते उसने दिन दहाड़े बीच चौराहे पर लड़की की गोली मार के हत्या कर दी।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores