Friday, December 5, 2025

मणिपुर हिंसा में असम राइफल्स के जवानों पर FIR:महाकाल के पुजारी बोले- OMG-2 के मेकर्स माफी मांगें; राहुल को बंगला वापस मिला

कल की बड़ी खबर मणिपुर हिंसा से जुड़ी रही, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही असम राइफल्स के जवानों पर FIR दर्ज हुई है। एक खबर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म OMG-2 से जुड़ी रही।मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के जवानों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि जवानों ने स्टेट पुलिस को बिष्णुपुर जिले में 3 लोगों की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने से रोका। FIR 5 अगस्त को दर्ज की गई लेकिन जानकारी बाद में सामने आई। बिष्णुपुर जिले के चेकपोस्ट्स से असम राइफल्स को हटा दिया गया है। इनकी जगह CRPF और स्टेट पुलिस की तैनाती की गई है।

मानसून सत्र के 15वें दिन लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इस पर बोलते हुए मणिपुर हिंसा से लेकर विदेश नीति के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव लाने का मकसद PM का मौन तोड़ना है। वहीं राहुल गांधी की ओर से प्रस्ताव पर शुरुआत न किए जाने पर भाजपा ने चुटकी ली। भाजपा की ओर से निशिकांत दुबे ने कहा कि सोनिया गांधी का एक ही मकसद है- बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना।

ये खबर अहम क्यों है: अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी बोलने वाले थे। अगर ऐसा होता तो वे 6 महीने बात संसद में अपनी बात रखते। बहरहाल 10 अगस्त तक इस पर बहस होनी है। विपक्ष चाहता है कि मणिपुर मामले पर प्रधानमंत्री संसद में बयान दें। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को जवाब देंगे।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores