भोपाल-इंदौर कलेक्टर बदले, IAS इधर से उधर:रीवा में CM की संभागीय बैठक से पहले कमिश्नर को हटाया

रीवा में CM की संभागीय बैठक से पहले कमिश्नर को हटाया

0
843

मध्यप्रदेश में फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य शासन ने 7 IAS अफसरों को इधर से उधर किया है। भोपाल और इंदौर के कलेक्टर बदले गए है। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के कलेक्टर होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को हटा दिया गया है। उनकी जगह आयुक्त चिकित्सा शिक्षा गोपाल चंद्र डाड को रीवा संभाग का आयुक्त बनाया गया है। बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव आज रीवा के दौरे पर हैं। जो संभागीय बैठकर करने वाले है। इसके पहले ही रीवा संभागायुक्त को हटा दिया गया है।

image 48

संजय गुप्ता को श्रम आयुक्त बनाया गया हैं। वे वर्तमान में वे सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास निगम बनाया गया है।

श्रम आयुक्त श्रीकांत बनोठ आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश की जिम्मेदारी संभालेंगे। अभी तक उनके पास श्रम आयुक्त के साथ नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार था।

image 49