Friday, April 11, 2025

बैरागढ़ में हुए मर्डर का आरोपी गिरफ्त से बाहर:2 महीने बाद होने वाली थी अंकित की शादी; मारपीट के बाद चाकू मारकर कर दी हत्या

बैरागढ़ में हुए मर्डर का आरोपी गिरफ्त से बाहर

भोपाल के बैरागढ़ में अंकित राजपूत (22) की हत्या का आरोपी भरत प्रियानी का पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। बैरागढ़ पुलिस की एक टीम कई ठिकानों पर दबिश दे चुकी है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। इस बीच सोमवार को अंकित के पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वारदात रविवार दोपहर में बैरागढ़ के संत हिरदाराम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में हुई थी। यहां ग्राहक बुलाने को लेकर कपड़ा दुकानों के कर्मचारी अंकित राजपूत और भरत प्रियानी में मारपीट हो गई। इस दौरान भरत ने अंकित को चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने दुकानों में तोड़-फोड़ कर दी थी।

image 160

अंकित के फूफा आत्माराम सूर्यवंशी ने बताया कि वह एक सीधा साधा लड़का था। हाल ही में उसकी सगाई हुई थी। 2 महीने बाद शादी होने वाली थी। वह अपने काम को लेकर बहुत सीरियस था। चाहता था कि शादी से पहले घर की मरम्मत हो जाए। खिड़की-दरवाजे का काम जारी था।

मुझे याद है कि कुछ दिन पहले उसने अपने पिता से हंसते हुए कहा था कि अब मेरी शादी होने वाली है। घर के दरवाजे पर हमें एक बेल (घंटी) लगवानी चाहिए। वह शादी को लेकर खुश था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अंकित के पिता मजदूरी का काम करते हैं। परिवार में अब माता-पिता हैं। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

खबरें और भी हैं… http://राष्ट्रीय महामंत्री पद से विजयवर्गीय देंगे इस्तीफा:मंत्रिमंडल में शामिल होने पर लिया फैसला, इस्तीफा लिखकर तैयार; अध्यक्ष नड्डा के इशारे का इंतजार https://thekhabardar.com/राष्ट्रीय-महामंत्री-पद-स/
http://विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची त्यौंथर , भारत सरकार की योजनाओं का किया गया प्रसारण।। https://thekhabardar.com/विकसित-भारत-संकल्प-यात्र-3/

image 161

सहायक पुलिस आयुक्त (बैरागढ़) अनिल शुक्ला ने बताया कि सोमवार को मृतक अंकित राजपूत का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। हम आरोपी की तलाश में जुटे हैं। उसके कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द वह पुलिस गिरफ्त में होगा। भोपाल में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार दोपहर में बैरागढ़ के संत हिरदाराम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में हुई। यहां ग्राहक बुलाने को लेकर कपड़ा दुकानों के कर्मचारियों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक दुकान के कर्मचारी ने दूसरी दुकान पर काम करने वाले युवक को चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने दुकानों में तोड़ फोड़ कर दी। विवाद की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। 

Watch this viral video: https://www.facebook.com/thekhabardarnews/posts/pfbid02uwHLvfy66WzmtcP5q6Gp4xASiU5NwQ1rWvf3VTaaYK4jSiMybDLcRESZqLwz5sdxl
https://www.facebook.com/thekhabardarnews/posts/pfbid02Tyvtus4XcMxwt5ZVBHZisvv4vHX6oNYUQcXcz6MAkqZJWaPBKKPcH5weeF1NAW4Jl

WhatsApp Image 2023 12 25 at 13.09.03 2bf9b65b

The khabardar Page: https://www.facebook.com/thekhabardarnews?mibextid=ZbWKwL

The khabardar YouTube: https://www.youtube.com/@TheKhabardarNews

TKN originals youtube channel: https://youtube.com/@tknoriginals?si=5U2wWggrhdlAdwhw

The khabardar instgram: https://instagram.com/thekhabardarnews?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores
Madhya Pradesh
34°C
Clear sky
3.4 m/s
20%
755 mmHg
09:00
34°C
10:00
36°C
11:00
38°C
12:00
38°C
13:00
38°C
14:00
39°C
15:00
38°C
16:00
37°C
17:00
36°C
18:00
32°C
19:00
31°C
20:00
30°C
21:00
30°C
22:00
29°C
23:00
28°C
00:00
27°C
01:00
26°C
02:00
24°C
03:00
23°C
04:00
23°C
05:00
22°C
06:00
23°C
07:00
26°C
08:00
30°C
09:00
33°C
10:00
35°C
11:00
36°C
12:00
37°C
13:00
37°C
14:00
37°C
15:00
37°C
16:00
36°C
17:00
35°C
18:00
32°C
19:00
30°C
20:00
29°C
21:00
28°C
22:00
26°C
23:00
26°C