Sunday, March 29, 2026

पिता ने की बेटी के साथ की बेरहमी वो भी उसकी शादी के 48 घंटे बाद 

image 53

उत्तर प्रदेश के बरैली शहर से रूह कपांने वाली खबर आयी है। 22 साल की लड़की जिसकी शादी को सिर्फ 48 घंटे हुए थे, उसके पिता उसके लिए हैवान बन गए.
मात्र शादी के 48 घंटे बाद, पिता ने की दरिंदगी जिसकी वजह बताई जा रही है, बेटी का किसी और लड़के से प्रेम करना।  दरअसल लड़की अपने मर्ज़ी से शादी करना चाहती थी और घर वालो को ये मंज़ूर न था। इस नामंजूरी के चलते उन्होंने उसकी शादी कही और करा दी। पर इस सब क बावजूद लड़की सिर्फ अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी , जो की उसके पिता और जीजा को बिलकुल भी मंजूर न थी। 

सूचना मिली है की लड़की की शादी बरेली के थाना शाही चैत्र के एक गॉव में 22 अप्रैल को हुई थी। शादी के पश्चात उसके पिता और जीजा ने उसकी हत्या करने की कोशिश की। उसके मुँह में कपडा ठूसा, उसका गाला दबाया और उसके ऊपर केमिकल भी डाला। इन्ही सब के चलते आज लड़की ज़िन्दगी और मौत के बीच अस्पताल में जूंझ रही है। 

यह घटना बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी की है। लोगों ने जैसे ही सड़क के किनारे एक लड़की को बेहोश हालत में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।  पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को उठाकर अस्पताल ले गई। लड़की का शरीर केमिकल से जला था।  डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। इस दौरान लड़की ने कागज पर लिखकर अपने और परिवार के बारे में जानकारी दी जिसके कारण पता चला है की लड़की के परिवार में पिता,मां, भाई और एक बड़ी बहन है।

पिता और जीजा ने दिया वारदात को अंजाम

लड़की के पिता और जीजा उसके ससुराल 24 अप्रैल को पहुंचे।  एक दिन रुके इसके बाद घर लेकर आने लगे।  इसी बीच रास्ते में उन्होंने इस हैवानियत को अंजाम दिया।  पिता ने बेटी के मुँह में कपडा ठूंसा और खूब पीटा। इसके बाद जीजा द्वारा लाया हुआ केमिकल डालकर बीच सड़क पर मरणावस्था में छोड़ दिया।

सड़क पर बेहोश मिली लड़की

पिता और जीजा द्वारा मार पीट के बाद पीड़िता 25 अप्रैल को पुलिस को लोगो की सूचना द्वारा सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और लड़की को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज शुरू किया गया। 

पिता की नाराज़गी का कारण 

पुलिस की पूछताछ करने के बाद असल बात सामने आयी। लड़की के पिता और जीजा ने बताया की एक साल पहले लड़की अपने आशिक के साथ घर से भाग गयी थी। इसके बाद कुछ ही दिनों में वापस भी आगयी थी।  लड़की की इन्ही हरकतों से समाज द्वारा परिवार की इज्जत पर कीचड़ उछाले जारी थे। और ये बदनामी लड़की के पिता को मंजूर न थी।  इसीलिए उसने लड़की की शादी 22 अप्रैल को करा दी। इसके बाद भी वह अपने प्रेमी से बात करती थी। इसी से नाराज पिता बेटी की हत्या के इरादे से उसे ससुराल से ले आया और इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी पिता ने कहा कि बदनामी के डर से यह रास्ता अपनाया है। 

image 51

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि 25 अप्रैल को एक लड़की मरणासन्न हालत में सड़क किनारे मिली थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसने डॉक्टर्स को लिखकर अपना और अपने गांव का नाम बताया था। इसके बाद उसके परिवार को सूचित किया गया। 

जांच में ऐसे खुला राज

पुलिस की जांच पड़ताल से बातें खुली और पता चला की लड़की के पिता और जीजा ने पहले उसका गाला होता और फिर दूकान से केमिकल खरीदकर उसके मुँह और शरीर में डाल दिया। इसी के चलते पिता और लड़की का जीजा दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। गहराई से छानबीन कर पुलिस को ये जानकारी मिली है की शादी के उपरान्त भी लड़की का अपने आशिक से बोल चाल चालू था। यह बात भी सामने आई थी कि लड़की अपने पति के फोन से अपने पूर्व प्रेमी से बातचीत करती थी। 

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores