मृत्यु जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई है। पल भर में ही मनुष्य का पूरा इतिहास खत्म हो जाता है। मौजूदा युग में तो लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि अब किसी के पास समय ही नहीं है याद करने को । 7 दिन पहले यानी 8 मार्च होली वाले दिन बॉलीवुड अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया था। सतीश कौशिक चार दशक तक अपने अभिनय से पूरे देश को हंसाते रहे। अब उनके निधन के बाद दुनिया ने दुनिया में उनको भुला दिया। ऐसे ही आज एक और टीवी धारावाहिक और फिल्मों के शानदार कलाकार जो अपने अभिनय से देशवासियों का मनोरंजन करते रहे समीर खाखर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज सुबह मुंबई में करीब 5 बजे समीर खाखर का निधन हो गया। दोपहर 11 बजे मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया । यानी 6 घंटे में ही एक्टर समीर खाखर का पूरा इतिहास खत्म हो गया। उनके अंतिम संस्कार में गिने-चुने लोग ही मौजूद थे। यही आज के समय की सच्चाई भी है। अभिनेता समीर करीब 40 वर्षों तक धारावाहिक और फिल्मों में अपने अभिनय से देशवासियों को खूब गुदगुदाया। समीर खाखर सांस की तकलीफ और अन्य मेडिकल समस्याओं से जूझ रहे थे। मंगलवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के चलते बोरीवली के एमएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। उनकी उम्र 71 वर्ष थी। आज सुबह करीब 11 बजे उनका मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया।






Total Users : 12821
Total views : 31517