त्योंथर/ त्योंथर तहसील अंतर्गत शिक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह पिता स्वर्गीय अमर सिंह निवासी भगवानपुर दुअरा जो संकुल देउर कटरा में शिक्षक थे उनका आज तड़के 3 बजकर 35 मिनट पर निधन हो गया। जिनके निधन से पूरे त्योंथर क्षेत्र में शोक की लहर छाई हुई है क्योंकि वो एक आदर्श शिक्षक के साथ साथ समाजसेवी थे जो गरीबो बंचितो के हर दुख सुख में खड़े रहते थे जिनकी लोकप्रियता से त्योंथर क्षेत्र ही नही पूरे जिले में है उनके विचार,आदर्श और अच्छाई को सदियों तक याद किया जायेगा। बताया जाता है कि उन्होंने अपने जीवन काल मे ही 21/05/2018 को अपने शरीर को दान दे दिए थे ताकि मरणोंपरांत उनके शरीर का एक एक अंग दूसरे के काम आ सके। जिन्हें दान किए गए शरीर को उनके इच्छानुसार श्यामशाह मेडिकल कालेज रीवा में लाया गया है।







Total Users : 12824
Total views : 31522