छतरपुर कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने जी-20 समिट के आयोजन के मद्देनजर खजुराहो के भ्रमण में स्वच्छता कार्यों का अवलोकन करते हुये सफाई कामगारों से भी चर्चा करते हुये उनके समस्याएं जानी और अच्छे कार्य करने की सराहना की। उन्होंने खजुराहो शहर के मुख्य मार्गों का नप. सीएमओ खजुराहो एवं अन्य अधिकारियों के साथ भ्रमण करते हुये सड़क के दोनों ओर के फुटपाथ को खाली कराने तथा दो पहिया वाहन की पार्किंग गोल बाजार के खाली परिसर मे कराए जाने हेतु निर्देश दिये। सड़क के डिवाईडर पर यथा शीघ्र पौधा रोपण करने शहर के तालाबों एवं आवागमन के चौराहों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने पर जोर दिया।







Total Users : 12904
Total views : 31978