Sunday, March 29, 2026

चाट का ठेला हटाया तो मारी चप्पल:गोल गप्पे वाली ने निगम कर्मचारी को धमकाया, बोली-बीच सड़क पर लगाऊंगी ठेला

ग्वालियर में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत आने के बाद अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम का रास्ता एक गोल गप्पे व चाट का ठेला वाली महिला ने रोक लिया। जब महिला निगम कर्मचारी ने उसे समझाना चाहा तो महिला ने चप्पल उतारकर निगम कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। महिला ने धमकाया और बोली कि बीच सड़क पर लगाउंगी ठेला, कोई में दम हो तो रोक ले। घटना शनिवार शाम गेंडेवाली सड़क इंदरगंज की है। पुलिस ने निगम कर्मचारी की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

image 219

शहर के इंदरगंज थाना में महिला नगर निगम कर्मचारी रानी कुशवाह ने पहुंचकर शिकायत की है कि सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायत के बाद हमें गैंडेवाली सड़क के कॉर्नर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश मिले थे। जिस पर महिला निगम कर्मचारी रानी मदाखलत की टीम के साथ गेंडेवाली सड़क पर पहुंची। यहां सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले भी मिल गए। जब तक टीम कोई एक्शन लेती वहां कॉर्नर पर गोल गप्पे का हाथ ठेला लगाने वाली महिला नीलम रजक पत्नी दीपक रजक नगर निगम की टीम से उलझ गई। जब महिला निगम कर्मचारी रानी ने नीलम के ठेला को हाथ लगाया तो उसने चप्पल उतारकर मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए पुरुषों पर हमला कर दिया। जब स्टाफ के पुरुष सदस्यों ने महिला को रोका तो वो उनकी तरफ दौड़ी। उनको गालियां दी और धमकाया। महिला ने नगर निगम कर्मचारियों को चैलेंज किया है कि कोई में दम हो तो उसका ठेला हटवाकर दिखाए।

Join whatsapp channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va6UNXVG3R3g6QJ8dW3F

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores