Friday, December 5, 2025

कलेक्टर कक्ष में बैठक:नवगठित मऊगंज जिले का तेजी से होगा विकास, शीघ्र ही सभी व्यवस्थाएं मिलेंगी: केन्द्रीय मंत्री

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को नवगठित मऊगंज जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर कक्ष में अधिकारियों से अनौपचारिक चर्चा की। कहा कि हमारी केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार गरीबों की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। इसी उद्देश्य के लिए मऊगंज जिले का गठन किया गया है।

मऊगंज जिले में शीघ्र ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो जाएगी। अब मऊगंज जिले का तेजी से विकास होगा। बैठक में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने जिले के गठन में किये गये प्रयासों की क्रमश: जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने नवगठित जिले में की जा रही प्रशासनिक व्यवस्थाओं और अधोसंरचना विकास में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

तीन हितग्राहियों को हितलाभ दिया
बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री ने कलेक्टर कार्यालय में तीन हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। उन्होंने श्यामकली को वृद्धावस्था पेंशन का स्वीकृत पत्र प्रदान किया। वहीं मोहन प्रसाद साकेत को संबल कार्ड प्रदान किया गया। इसी तरह सुमन साकेत को केन्द्रीय मंत्री ने संबल योजना के तहत 2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की।

ये आला अधिकारी उपस्थित रहे
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता मंत्री के दौरे के समय एसपी वीरेन्द्र कुमार जैन, एसडीएम बीके पाण्डेय, उपायुक्त सहकारिता अशोक शुक्ला, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हनुमना में 20 दिव्यांगों को प्रदान की तिपहिया साइकिल
केन्द्रीय मंत्री ने हनुमना जनपद पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 20 दिव्यांगों को तिपहिया साइकिल प्रदान की। केन्द्रीय मंत्री ने 7 दिव्यांगों को मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल और 13 दिव्यांगों को सामान्य तिपहिया साइकिल प्रदान की। केन्द्रीय मंत्री ने पुष्पहारों से दिव्यांगों का स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। तिपहिया साइकिलों का वितरण एडिप योजना के तहत एलेम्को कंपनी और जिला प्रशासन द्वारा किया गया।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores