Friday, December 5, 2025

एमपी में चुनाव से दो महीने पहले तीन नए मंत्री:गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ला और पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी ने ली शपथ

विधानसभा चुनाव से करीब दो महीने पहले शिवराज मंत्रिमंडल में शनिवार को 3 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। तीनों को राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने राजभवन में शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में सबसे पहले महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी ने शपथ ली। शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं। 1 पद अब भी खाली है।

इससे पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट में अभी 23 कैबिनेट मंत्री, 7 राज्य मंत्री थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के BJP में आने के बाद गठित मंत्रिमंडल को लेकर पूर्व सीएम उमा भारती कई मर्तबा यह कह चुकी थीं कि मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन नहीं है।

उमा के इस बयान के पीछे की वजह यह है कि मौजूदा मंत्रिमंडल में लोधी समाज का एक भी विधायक मंत्री नहीं था, जबकि पिछली भाजपा की सरकारों में कुसुम महदेले और जालम सिंह पटेल मंत्री थे। 2014 में बनी केंद्र में मोदी सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती केंद्रीय कैबिनेट में शामिल थीं।

विंध्य क्षेत्र में 2018 की विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित सफलता मिलने के बाद भी दमदार नेता राजेंद्र शुक्ला कैबिनेट में शामिल नहीं हो पाए थे। इस वजह से उनके समर्थकों में नाराजगी बढ़ रही थी। गौरीशंकर बिसेन महाकौशल में OBC का बड़ा चेहरा हैं और पार्टी के सीनियर लीडर भी हैं।

मुझे कॉल आया, सुबह 8:45 बजे राजभवन बुलाया है

BJP विधायक गौरी शंकर बिसेन ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कॉल आया था। उन्होंने शनिवार सुबह होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहने को कहा था। बिसेन के समर्थक बालाघाट से भोपाल पहुंचे हैं। उन्होंने गौरीशंकर बिसेन को बधाई दी।

कमलनाथ बोले- ये भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है

मंत्रिमंडल विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, ‘ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है।’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का हो रहा है विस्तार। विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या, पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है।’

कांग्रेस बोली- जनता और BJP के वरिष्ठ नेताओं के साथ मजाक हो रहा

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा- आश्चर्य है कि जब दो महीने बाद हम चुनाव में जा रहे हैं, तब जनता को लगातार प्रलोभन दिया जा रहा है। ये कर देंगे, वो कर देंगे। मुझे लगता है कि भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ लोगों को असम्मानित करने का सिलसिला शुरू किया है। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी के बाद बिसेन जी, जो इतने वरिष्ठ नेता हैं, इस उम्र में उनको मंत्री बनाने का प्रलोभन दिया है। एक महीने के लिए मंत्री बनाकर क्या दे दिया? वह क्या करेंगे? उस विभाग को क्या समझ लेंगे? यह मध्यप्रदेश की जनता के साथ यह लोग मजाक कर रहे हैं।

BJP ने जल्दबाजी में घोषित किए उम्मीदवार

राजीव सिंह ने कहा- हम लोग देख रहे हैं कि प्रदेश में लगातार इनका मजाक बन रहा है। जगह-जगह जो उम्मीदवार इन्होंने जल्दबाजी में घोषित किए हैं। वहां उनके पुतले जल रहे हैं। उनके नेता नाराज हैं। यह कुछ भी कर लें, जनता मन बना चुकी है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores