Sunday, March 29, 2026

आत्महत्या केस में शुक्रवार को कोर्ट देगा फैसला, सूरज पंचोली को मिलेगी बेल या जेल?

image 55

‘गजनी’ फेम दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान के आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।

आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने आत्महत्या करके दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद उनके बॉयफ्रेंड और फिल्म एक्टर सूरज पंचोली पर आरोप लगाए गए थे की उन्होंने एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाया था। जिया खान की मां इस मामले को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला कहा था। जिसके बाद सूरज पंचोली को एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब तकरीबन 10 साल बाद इस मामले में फैसला आने वाला है। शुक्रवार को कोर्ट इस मामले पर फैसला सुनाएगी। 

जिया खान की आत्महत्या 

जिया खान ने अंतिम साँसे 3 जून 2013 अपने फ्लैट में ली थी।  उसके बाद वे वही मृत पाई गयीं। उनके मृत शरीर क साथ ही छह पन्नो का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। इस घटना के बाद जिया खान की माँ राबिया खान ने सूरज पंचोली पर आरोप लगाए थे।  इन्ही आरोपों के चलते सूरज पंचोली को 10 जून 2013 को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके उपरान्त उनको 2 हफ्ते हिरासत में रखने के बाद जमानत मिल गयी थी।   

केस में सुबह 10:30 बजे फैसला जारी होगा 

सूरज पंचोली जिनपर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है वो भी कोर्ट में मौजूद होंगे। सीबीआई के स्पेशल जज ए एस सैय्यद ने 20 अप्रैल को दोनों पक्षों की केस से संबंधित अंतिम दलील सुनी और आज यानी शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे इस मामले में सेशन कोर्ट मुंबई, स्पेशल सीबीआई कोर्ट अपना आखिरी फैसला सुनाएगी। 

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores